Independence Day 2026: गोरखपुर में आजादी का जश्न, सड़कों से तहसील तक दिखा अनोखा नजारा

गोरखपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहर से गांव तक देशभक्ति का माहौल नजर आया। खजनी तहसील में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्कूलों में प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तिरंगे के साथ लोगों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रहित का संकल्प लिया।

Gorakhpur: गोरखपुर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे जोश और गरिमा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव, कस्बों और तहसील मुख्यालयों तक देशभक्ति का रंग देखने को मिला। सुबह से ही सड़कों, बाजारों और गलियों में तिरंगे लहराते नजर आए। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आजादी के जश्न में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।

खजनी तहसील में ध्वजारोहण, दिलाई गई शपथ

खजनी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। एसडीएम खजनी आनंद कटारिया ने तहसील परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को राष्ट्र एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

ध्वजारोहण के बाद तहसील परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया और उनके त्याग व बलिदान को याद किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा तहसील परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में खजनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Image

नारायण इंटर कॉलेज में निकली प्रभात फेरी

नारायण इंटर कॉलेज, रामपुर पांडेय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्राओं ने राष्ट्रगीत, मां शारदे की वंदना और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।

महराजगंज में उपनिरीक्षक समेत 22 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश, महिलाओं ने लगाए ये गंभीर आरोप

स्कूलों और सरकारी संस्थानों में भी फहराया तिरंगा

गोरखपुर जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों और विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया। पूरे जिले में तिरंगा हाथों में लिए लोगों का उत्साह देखते ही बना। स्वतंत्रता दिवस ने लोगों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित में मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

 

Location :  Gorakhpur

Published :  15 August 2026, 11:29 AM IST

Advertisement