

संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खोराबार थाना क्षेत्र की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है। पढिए पूरी खबर
गोरखपुर: संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खोराबार थाना क्षेत्र की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। शाहरूख पर संगठित अपराध और कई जघन्य मामलों में संलिप्त रहने का आरोप है, जिसके चलते वह लंबे समय से पुलिस की निगाहों से बचता फिर रहा था।
फतेहपुर जनपदों में कई मुकदमे दर्ज...
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शाहरूख पुत्र आदिल निवासी बल्ला की पुलिया थाना नक्खास, जनपद संभल का रहने वाला है। उसके खिलाफ गोरखपुर, उन्नाव और फतेहपुर जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना खोराबार पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 100/2025 धारा 2(ख)(XI)(XVII)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वह वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित घोषित...
शाहरूख के आपराधिक इतिहास में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में खोराबार थाने पर मु0अ0सं0 71/24 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा उसके खिलाफ पंजीकृत है। वहीं 2022 में उन्नाव जनपद के माखी थाने में मु0अ0सं0 290/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा 2019 में फतेहपुर जिले के मलाव थाने में उस पर मु0अ0सं0 305/19 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम और 307 भा.द.सं. के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लगातार अपराधों में शामिल रहने के कारण पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित घोषित किया था।
आम जनता में भरोसा और अपराधियों में खौफ
खोराबार पुलिस की गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा, कांस्टेबल सुरेन्द्र भाष्कर और कांस्टेबल अंकित बिन्द शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि शाहरूख को दबोचने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बड़ी सफलता को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा। खोराबार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा और अपराधियों में खौफ पैदा होना तय है।
UP Crime: गोरखपुर बेलीपार पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो अवैध गांजा बरामद