गोरखनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार रुपये नकद बरामद

जनपद मेंज़ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखनाथ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: जनपद मेंज़ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखनाथ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 70,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

क्या  है पूरी घटना?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रजत मिश्रा उर्फ विक्की पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा, निवासी पावर हाउस कॉलोनी दुबग्गा चौराहा, थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना गोरखनाथ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 051/2026 एवं 053/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस से संबंधित मामलों में यह गिरफ्तारी की गई। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

पुलिस ने तत्परता से जांच  की  शुरू

घटना के संबंध में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात में घर का ताला तोड़कर घड़ी, गुल्लक में रखे पैसे व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं 5 फरवरी 2026 को एक अन्य वादी ने सूचना दी कि उसकी बहन के घर में ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी कर लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को धर दबोचा।

कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध लखनऊ व अन्य जनपदों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दिनेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक रजत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल रितुबसंत सिंह एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।पुलिस ने बरामद नकदी को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरखनाथ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 11 February 2026, 7:09 PM IST

Advertisement
Advertisement