हिंदी
कार्रवाई के लिए पहुंचा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Img: Dynamite News)
Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनावनी कॉलोनी में संचालित मदरसा जामिया खुल्फा-ए-राशीदीन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। जांच के दौरान मदरसा कई जरूरी मानकों पर खरा नहीं उतरा।
प्रशासन का कहना है कि संस्थान बिना आवश्यक मान्यता और अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई गंभीर मामलों का भी खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से मदरसे को सील करने का निर्णय लिया गया।
“न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी…” महिला सभासद का वीडियो वायरल, लगाए गंभीर आरोप
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान मदरसा विभागीय रिकॉर्ड में पंजीकृत नहीं पाया गया। अधिकारियों ने जब प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह किसी मान्यता प्राप्त संस्था या सोसायटी का वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे संस्थान के संचालन की वैधता पर सवाल खड़े हो गए।
Deoria: नदी किनारे दिखा ऐसा मंजर कि गांव में मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जांच टीम को मदरसे में अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी उपलब्ध नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संस्थानों में बड़ी संख्या में बच्चे रहते और पढ़ते हैं, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है। एनओसी का अभाव बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना गया। साथ ही वहां साफ-सफाई और सुविधाओं में भी कमी देखने को मिली।
Location : Ghaziabad
Published : 6 June 2026, 7:12 PM IST