मेरठ के बाद गाजियाबाद में दलित युवक हत्याकांड, 3 दिन पहले हुआ था कांड, अब लाश मिलने के बाद परिजनों ने…

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित चुडियाला गांव में तीन दिन पहले मारपीट में घायल दलित युवक विक्रांत जाटव की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 July 2026, 4:23 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के चुडियाला गांव में तीन दिन पहले हुई मारपीट का मामला अब हत्या में बदल गया है। गंभीर रूप से घायल विक्रांत जाटव की मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रांत की योजनाबद्ध तरीके से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पिटाई की गई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रात में सड़क पर टहलते समय हुआ हमला

मृतक की मां कुंती देवी ने बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 10 बजे विक्रांत जाटव घर के पास सड़क पर पैदल घूम रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-इंसाफ नहीं तो मौत सही… आगरा कैंट स्टेशन पर प्रदर्शन के बीच ट्रैक पर क्यों कूदे परिजन

मेरठ के अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों ने घायल विक्रांत को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें-अमेरिका में 35 साल से कम उम्र के युवा छोड़ रहे नौकरी की तलाश, इकोनॉमिस्ट ने रोजगार रिपोर्ट पर जताई बड़ी चिंता

चार आरोपियों पर हत्या की धारा जोड़ी गई

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि इस मामले में चुडियाला गांव के रहने वाले आकाश, योगेश, प्रथम और निशांत उर्फ नोनू के खिलाफ पहले से मारपीट का मुकदमा दर्ज था। अब विक्रांत की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Location :  Ghaziabad

Published :  14 July 2026, 4:23 PM IST

Related News

Advertisement