हिंदी
रेलवे स्टेशन (फोटो: Pinterest)
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर RPF कर्मियों द्वारा DSS सदस्य के साथ कथित मारपीट के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। मंगलवार को DRM कार्यालय के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पीड़ित पक्ष के परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर कूदने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। समय रहते लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
प्रदर्शन के बीच अचानक नरेंद्र चाहर की बहन नीतू और राजेश रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़े। दोनों ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। उनके इस कदम से मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही दोनों ट्रैक के करीब पहुंचे, परिवार के सदस्य, प्रदर्शनकारी और अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया।
यहां भी पढ़ें: Agra News: इंस्टाग्राम पर डरावने वीडियो और व्हाट्सएप पर धमकियां, शेफ की सनक ने ली लड़की की जान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तेजी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और ट्रैक से दूर ले आए। इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी मौके पर पहुंच गए और हालात को संभाला। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों को शांत कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान कुछ समय के लिए पूरे परिसर में तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
यहां भी पढ़ें: Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के विरोध में हिंदू महासभा का अनोखा प्रदर्शन
घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर दोषी कर्मचारियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे प्रशासन और RPF ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Location : Agra
Published : 14 July 2026, 4:04 PM IST
Topics : Agra Cantt Station News DRM Office Protest DSS Member Narendra Chahar Railway Track Incident Agra RPF Assault Case
No related posts found.