हिंदी
मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिलुआताल थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को सावधान रहने का संदेश दिया है। आरोपी ने मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1.20 लाख रुपये ऐंठ लिए और भरोसा जीतने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तथा आईडी कार्ड भी थमा दिया।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विनय यादव नामक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का दावा किया था। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए नियुक्ति सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए। कुछ समय बाद उसने कथित नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी उपलब्ध करा दिए, जिससे पीड़िता को विश्वास हो गया कि उसकी नौकरी लग गई है।
सांपों के बीच Video बना रहा था कपल…फिर हुआ कुछ ऐसा, देख कांप उठेंगे
हालांकि जब दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल उठे और जांच की गई तो पूरा मामला फर्जी निकला। इसके बाद पीड़िता ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय यादव पुत्र धुपराज यादव निवासी ग्राम एकमा, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
कैंची धाम जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! देर रात तक मिलेगी ये सुविधा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चिलुआताल थाने में मुकदमा संख्या 167/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार तो नहीं बनाया।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि न दें और किसी भी नियुक्ति पत्र या भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक स्तर पर जांच अवश्य कर लें। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
Location : गोरखपुर
Published : 11 June 2026, 9:00 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police