सांपों के बीच Video बना रहा था कपल…फिर हुआ कुछ ऐसा, देख कांप उठेंगे

डांस के दौरान युवती लगातार घूम रही होती है और अपने स्टेप्स कर रही होती है। तभी अचानक उसका पैर जमीन पर मौजूद एक सांप पर पड़ जाता है। पहले तो उसे इसका एहसास नहीं होता, लेकिन सांप इसे खतरे के रूप में...

Updated : 11 June 2026, 7:26 PM IST
google-preferred

New Delhi:  सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कभी-कभी लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जिनका अंजाम जानलेवा भी हो सकता है। इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खतरे की चेतावनी देता नजर आ रहा है। वीडियो में एक युवा कपल  सांप के बीच फिल्मी गाने पर डांस करता दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, उसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं।

महबूब मेरे पर डांस

वायरल वीडियो की शुरुआत में सबकुछ सामान्य नजर आता है। खुले मैदान में एक युवक और युवती लोकप्रिय गाने महबूब मेरे पर डांस कर रहे होते हैं। उनके ओर सांप रेंगते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दोनों बिना किसी डर के मस्ती में झूम रहे होते हैं। ऐसा लग रहा था मानो सांप उनके वीडियो का हिस्सा हों और उन्हें किसी तरह का खतरा न हो।

30 सेकंड मौत का वो पल जब व्हेल निगल गई पूरा इंसान! फिर हुआ ये चमत्कार

बताया जा रहा है कि यह कपल पहले भी सांपों के साथ कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुका है। उनके ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं और फॉलोअर्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। लेकिन इस बार लाइक्स और व्यूज की यह कोशिश भारी पड़ती दिखाई दी।

फन उठाकर युवती की ओर झपट

डांस के दौरान युवती लगातार घूम रही होती है और अपने स्टेप्स कर रही होती है। तभी अचानक उसका पैर जमीन पर मौजूद एक सांप पर पड़ जाता है। पहले तो उसे इसका एहसास नहीं होता, लेकिन सांप इसे खतरे के रूप में महसूस कर लेता है। अगले ही पल सांप रक्षात्मक मुद्रा में आ जाता है और तेजी से फन उठाकर युवती की ओर झपट पड़ता है।

लड़की मुस्कुराते हुए डांस कर रही

यह दृश्य इतना अचानक था कि वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं। सांप को अपनी तरफ आते देख युवती बुरी तरह डर जाती है। कुछ सेकंड पहले तक जो लड़की मुस्कुराते हुए डांस कर रही थी, वही अचानक चीखते हुए पीछे हटती है और अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ती है।

अमेरिका में पंडित जी की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश! 2 घंटे की कथा की फीस सुनकर दंग रह गए लोग

वीडियो में कैद यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे लापरवाही और दिखावे की संस्कृति का खतरनाक उदाहरण बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वायरल होने की चाह में लोग अब अपनी जान तक जोखिम में डालने लगे हैं। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि युवती को सांप ने काटा या नहीं, लेकिन यह घटना एक बड़ा संदेश जरूर देती है कि जंगली और खतरनाक जीवों के साथ सिर्फ मनोरंजन या सोशल मीडिया कंटेंट के लिए खिलवाड़ करना कभी भी भारी पड़ सकता है। कुछ सेकंड की लोकप्रियता के लिए उठाया गया एक गलत कदम जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  11 June 2026, 7:26 PM IST

Related News

Advertisement