हिंदी
घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई (img: Dynamite News)
Fatehpur: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में करीब 50 भेड़ें ट्रक की चपेट में आ गईं। इनमें 14 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 भेड़ें घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि भेड़ पालक अपने झुंड के साथ सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर भेड़ों की ओर बढ़ा। ट्रक को अपनी तरफ आता देख भेड़ पालक ने खाई में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि, ट्रक की चपेट में आने से कई भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और बड़ी संख्या में भेड़ें घायल हो गईं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। भेड़ पालक को इस दुर्घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और ट्रक अनियंत्रित होने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।
Location : Fatehpur
Published : 8 October 2026, 7:46 PM IST
Topics : Accident in Fatehpur fatehpur news UP News