हिंदी
भोजपुर में सपा का बड़ा सियासी संदेश (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Farrukhabad: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर भोजपुर विधानसभा-195 के ग्राम गैसिंगपुर में युवा समाजवादी नेता एवं विधानसभा दावेदार प्रशांत राठौर के नेतृत्व में विशाल सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच 400 से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।
सपा की बढ़ती ताकत को लेकर क्या बोले सपा के नेता
➡️अखिलेश के जन्मदिन पर भोजपुर में प्रशांत राठौर ने दिखाई सियासी ताकत
➡️भोजपुर में 400 लोगों की सपा में कराई एंट्री #farrukhabad #prashantrathore #bhojpur #akhileshyadavbirthday #samajwadiparty pic.twitter.com/nujks6DuSu— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 5, 2026
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल हक कादरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमर खान, अजीत यादव, इतियास मंसूरी, रामसेवक यादव, पिंटू यादव, विशाल राठौर, साजिद भाई, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव एवं प्रधान मोनू राठौर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने प्रशांत राठौर के नेतृत्व और संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समाजवादी पार्टी से जुड़ना भोजपुर विधानसभा में पार्टी के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। वक्ताओं ने इसे जनपद के सबसे भव्य सदस्यता अभियानों में से एक बताया।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गैसिंगपुर, गोसरपुर, पट्टीखुर्द, पिपरगांव, मेरापुर और मुड़गांव सहित कई गांवों के पूर्व प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अंत में प्रशांत राठौर ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Location : Farrukhabad
Published : 6 July 2026, 3:47 AM IST