भोजपुर में सपा नेता प्रशांत राठौर का शक्ति प्रदर्शन, 400 से अधिक लोगों ने थामा सपा का दामन
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। युवा समाजवादी नेता एवं विधानसभा दावेदार प्रशांत राठौर के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान में 400 से अधिक लोगों ने सपा का दामन थाम लिया।