रामनगर में हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में रातभर क्या होता था? पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा

रामनगर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। संयुक्त छापेमारी में 51 आरोपी गिरफ्तार हुए, एक किशोर को संरक्षण में लिया गया और नाबालिग समेत 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया। रिसॉर्ट को सील कर पुलिस जांच में जुटी है।

Nainital: नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी रिसॉर्ट में संचालित हो रहे कथित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 51 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। वहीं एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को मौके से मुक्त कराया गया। पुलिस ने रिसॉर्ट को भी सील कर दिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मन्जूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना के आधार पर रिसॉर्ट में छापा मारा। पुलिस के अनुसार मौके पर शराब और नशे की पार्टी चल रही थी। महिलाओं से अश्लील डांस कराया जा रहा था, उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

मुख्य आरोपी ने बुक कराया रिसॉर्ट

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमेन्द्र कुमार, जो मेरठ का रहने वाला और एक कीटनाशक कंपनी का संचालक बताया गया है, उसने अपने कारोबारी सहयोगियों के मनोरंजन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था। पुलिस के मुताबिक करीब दस दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और तथाकथित "एक्स्ट्रा सर्विस" की व्यवस्था करने को कहा गया था। इसके बाद 4 और 5 जुलाई के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में रिसॉर्ट बुक कराया गया।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी और उसके सहयोगियों के जरिए प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से महिलाओं की व्यवस्था कराई गई थी। वहीं रिसॉर्ट प्रबंधन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी मेहमान या महिला का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए, ताकि सबूत न बच सकें। इसी आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया।

Uttarakhand Crime: नैनीताल में UP के रईसजादों का हुड़दंग, नशे में धुत होकर पार्किंग कर्मियों को पीटा, कई गाड़ियां तोड़ीं

मौके से ये सामान हुआ बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब और बीयर की पेटियां, नोट उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे नकली 10 रुपये के नोटों की 24 गड्डियां, नकदी, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और डांस कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाला म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य सामान बरामद किया है। मोबाइल फोन से कार्यक्रम के आयोजन और महिलाओं से जुड़ी चैट व फोटो भी मिली हैं।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नैनीताल में रेंटल टैक्सी बाइक और स्कूटी पर रोक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मन्जूनाथ टीसी ने 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Nainital

Published :  6 July 2026, 1:09 AM IST

Advertisement