14 दिन से लापता था युवक, अचानक कॉलेज के बाहर मिला शव; फर्रुखाबाद में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में 14 दिनों से लापता दीपचंद का शव आरपी डिग्री कॉलेज के बाहर मिला। युवक जहानगंज क्षेत्र के बंदरखेड़ा गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 2 November 2026, 12:33 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: फर्रुखाबाद में पिछले 14 दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित आरपी डिग्री कॉलेज के बाहर युवक का शव पड़ा मिला। शव देखते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान जहानगंज थाना क्षेत्र के बंदरखेड़ा गांव निवासी दीपचंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब दो सप्ताह से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

कॉलेज के बाहर पड़ा मिला युवक का शव

पूरा मामला फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह आरपी डिग्री कॉलेज के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब युवक के मृत होने की जानकारी हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद में खनन पर उठे सवाल! भोजपुर चौकी के पास खुदाई के आरोप, प्रशासन की निगरानी पर सवाल

14 दिनों से लापता था दीपचंद

मृतक की पहचान जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरखेड़ा निवासी दीपचंद पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपचंद पिछले करीब 14 दिनों से लापता था। उसके अचानक गायब होने के बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। परिवार को उम्मीद थी कि दीपचंद जल्द ही मिल जाएगा, लेकिन सोमवार को आरपी डिग्री कॉलेज के बाहर उसका शव मिलने की खबर पहुंची तो घर में मातम छा गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपचंद की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल घटनास्थल पर शव मिलने के अलावा मौत की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में मासूम बच्ची की मौत, एक गंभीर घायल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

दीपचंद की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर वह 14 दिनों तक कहां था? उसकी मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई? उसका शव आरपी डिग्री कॉलेज के बाहर कैसे पहुंचा? फिलहाल इन सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिस का पूरा ध्यान अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Farrukhabad

Published :  2 November 2026, 12:24 PM IST

Advertisement