राप्ती की लहरों में बह गई परिवारों की खुशियां: दो मासूम डूबे, एक का शव बरामद

शुक्रवार को बेनीजोत गांव के पास बाग से घर लौटते समय नदी किनारे हाथ-पैर धोने गए दो मासूम गहरे पानी में डूब गए। इस हृदयविदारक हादसे में 14 वर्षीया किशोरी रोशी उर्फ हिमानी की मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय बालक शनि अब भी लापता है।

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में राप्ती नदी एक बार फिर काल बनकर आई है, जहाँ बेनीजोत गांव में हुए एक हृदयविदारक हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए।

क्या है पूरी खबर?

गांव के ही महेश शुक्ल का छह वर्षीय बेटा शनि और चंदन शुक्ल की बेटी रोशी उर्फ हिमानी अपने बड़े पिता दिलीप शुक्ल के साथ गांव के पास स्थित बाग में घूमने गए थे। घर  लौटते समय दोनों मासूम नदी किनारे हाथ पैर धोने चले गए। इसी दौरान किनारे पर मौजूद भारी फिसलन की वजह से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे देखते ही देखते नदी के गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए।

परिजनों में कोहराम

नदी के किनारे से उठी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी और लापता बच्चों की तलाश शुरू की। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी रोशी को घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बेल्हा गांव के पास बरामद हुआ, जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया।

यूपी में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! 5 नेताओं की हत्या और ग्रेनेड हमले की थी तैयारी, ATS के खुलासे से मचा हड़कंप

हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया

रोशी उर्फ हिमानी को लेकर परिजन ऊपर पहुंचे, जहां मौके पर एम्बुलेंस न होने के कारण उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक छह वर्षीय शनि का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है और उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

Maharajganj: पैसों के विवाद ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी नेता समेत दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्त कार्रवाई

परिजनों का विलाप भयावह त्रासदी

मृतका रोशी के पिता चंदन शुक्ल जो स्थानीय एमएलके पीजी कॉलेज में सेवारत हैं और ढाबा भी संचालित करते हैं, अपनी बेटी को खोने के गम में सुध-बुध खो बैठे हैं। वहीं, शनि के पिता महेश शुक्ल, जो आजीविका के लिए इंदौर में सिलाई का काम करते थे और हाल ही में गांव आए थे, अपने मासूम बेटे के लिए बदहवास हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने स्थिति को संभाला और लापता बालक की खोज के लिए गोताखोरों की टीम को सक्रिय रखा है। नदी तट पर पसरा सन्नाटा और परिजनों का विलाप इस भयावह त्रासदी की गवाही दे रहा है।

Location :  Balrampur

Published :  1 May 2026, 2:41 PM IST

Advertisement