Deoria: शादी समारोह से घर आ रहे युवक की जानें कैसे हुई मौत

देवरिया में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह से घर आ रहे युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना से दो परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 May 2026, 2:27 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवकली के समीप एक युवक की ट्रेलर  की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपराबारी निवासी जोखन पांडेय (35) पुत्र रामसुरत पांडेय के रूप में हुई।

मृतक की फाइल फोटो

देवरिया में बुनियादी सुविधा पर सवाल! अधूरी नाली ने बदली उमा नगर की जिंदगी, लोग क्यों हैं परेशान?

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने कुशीनगर के हाटा गए थे। शादी के बाद वह शुक्रवार सुबह बाइक से घर जा रहा था। देवकली चौराहा पर पहुंचने के दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर उसके ऊपर गिर गया। जब तक लोग बचाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई भाजयुमों के मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी गुरुवार की रात शादी थी। हादसे के बाद दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक विदेश में रहते थे। भाई के शादी में शामिल होने घर आए थे। घटना ने दोनो परिवारों की खुशियों को ऐसा गम दे दिया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देवरिया प्रशासन की बड़ी कामयाबी: गांव-गांव पहुंचा न्याय… एक ही दिन में 107 केस सुलझे

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि शख्स हाटा  में छोटे भाई की शादी मे शामिल होने गए थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से घर के लिए निकले। बारिश होने के दौरान देवकली चौराहा के समीप ट्रेलर  बाइक पर पलट गया।  जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  1 May 2026, 2:14 PM IST

Advertisement