भीड़ के समंदर में अपनों से बिछड़ गई अनन्या! देवरिया में दुर्गा पूजा मेले के दौरान मची अफरा-तफरी, मां-बाप बेहाल

दुर्गा पूजा का मेला देखने पहुंची पांच वर्षीय अनन्या भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गई। ऐसे में देवरिया कोतवाली की महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को उसके पिता से मिलाया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 18 October 2026, 4:54 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दुर्गा प्रतिमा पंडाल और मेला देखने आई पांच वर्षीय बच्ची भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची को अकेला देखकर कोतवाली की महिला पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया और तलाश के बाद उसके परिवार से मिला दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

भीड़ में बिछड़ गई थी अनन्या

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा पंडाल और मेला देखने आई पांच वर्षीय अनन्या अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। बच्ची को अकेला देखकर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके परिवार की तलाश शुरू की।

साइबर ठगी के बाद खाते में लौटे ₹10,133, देवरिया की खामपार पुलिस ने पीड़ित को दिलाई राहत

पहचान सत्यापन के बाद पिता को सौंपा

पुलिस ने आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उसके पिता अनिल जायसवाल, निवासी गरुलपार, के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिवार के सदस्यों ने राहत महसूस की। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी और आमजन की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

महिला पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका

बच्ची को परिजनों से मिलाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, महिला उपनिरीक्षक रेखा यादव और महिला आरक्षी रेखा, दृप्ति पटेल तथा करिश्मा सिंह शामिल रहीं।

देवरिया में सोंदा के पास भीषण सड़क हादसा, दो घायल; एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

मेले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेले, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को अपने साथ रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें। बच्चों को अभिभावक का नाम, पता और मोबाइल नंबर याद कराना भी उपयोगी हो सकता है। पुलिस ने कहा कि किसी बच्चे के बिछड़ने या लावारिस अवस्था में मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या पुलिस सहायता केंद्र को सूचना दें। जरूरत पड़ने पर डायल-112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Location :  Deoria

Published :  18 October 2026, 4:49 PM IST

Advertisement