Sonbhadra News: पेड़ से लटका मिला शव: पिता बोले-बेटी की हत्या हुईं, जानें कहां की थी महिला

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय महिला का शव नाले के किनारे परास के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ मिला। महिला की पहचान रेखा उर्फ भोली के रूप में हुई है।

Updated : 1 May 2026, 2:38 PM IST
google-preferred

Sonbhadra:  बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय महिला का शव नाले के किनारे परास के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ मिला। महिला की पहचान रेखा उर्फ भोली के रूप में हुई है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि महिला  के  शव  के हिस्से पर कपड़ा  था और गले में फांसी के बजाय रस्सी जबड़े के पास बंधी हुई थी। शव जमीन पर घुटनों के सहारे टिका हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

देवरिया में बुनियादी सुविधा पर सवाल! अधूरी नाली ने बदली उमा नगर की जिंदगी, लोग क्यों हैं परेशान?

नाले के पास एक महिला का शव

परिजनों के अनुसार गुरुवार रात गांव में एक बारात आई थी, जिसे देखने के लिए रेखा अपने परिवार के साथ गई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग घर लौटे और सो गए। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे रेखा घर से बाहर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि नाले के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव रेखा का निकला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Maharajganj: पैसों के विवाद ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी नेता समेत दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Location :  Sonbhadra

Published :  1 May 2026, 2:31 PM IST

Advertisement