इटावा में दिल दहला देने वाला हादसा: पॉलीटेक्निक छात्र-छात्रा ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, छात्र की मौत

इटावा-मैनपुरी रेलमार्ग पर पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्रा ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा को सैफई रिफर किया गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 October 2026, 8:55 AM IST
google-preferred

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इटावा-मैनपुरी रेलमार्ग पर बुधवार की रात करीब 8:30 बजे पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

इस खौफनाक हादसे में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और गहनता से जांच में जुट गई है।

हॉस्टल से बाजार जाने का बहाना बनाकर निकली थी छात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा मूल रूप से औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पॉलीटेक्निक के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर दो में रहती थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी सहपाठी से बाजार जाने की बात कहकर हॉस्टल से बाहर निकली थी।

इटावा में गरजे अखिलेश यादव- ‘सवालों से घबराती है भाजपा’, जेपी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

वहीं, मृतक छात्र पुराना भरथना का रहने वाला था। दोनों मैकेनिकल ट्रेड में द्वितीय वर्ष के छात्र थे और एक ही क्लास में साथ पढ़ते थे। रात करीब 9 बजे सहपाठियों को दोनों के ट्रेन से कटने की सूचना मिली, जिससे संस्थान में हड़कंप मच गया।

बचपन से नाना के पास रहता था मृतक छात्र

मृतक छात्र के पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं और वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बताया जा रहा है कि छात्र बचपन से ही अपने नाना के पास रहता था। हादसे वाले दिन शाम करीब 6 बजे उसने अपने नाना को फोन किया था, लेकिन उसके बाद से उसने किसी का फोन नहीं उठाया।

आरपीएफ के कांस्टेबल हीरा चंद्र मीणा और गिरजेश यादव को जब सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों को ट्रैक के पास से उठाकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

इटावा में मां-बेटी हत्याकांड: कोर्ट के ऑर्डर ने था नाराज, इसलिए दोनों को ही मार डाला, पढ़ें सनसनीखेज खुलासा

छात्रा की हालत गंभीर, सैफई रिफर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की गंभीर नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (रिम्म्स) के लिए रिफर कर दिया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि फॉरेंसिक और पुलिस टीमें घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा रही हैं। परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ कर हादसे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

Location :  Etawah

Published :  1 October 2026, 8:55 AM IST

Advertisement