Raebareli: सड़क पर डंपर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, जानिये शख्स ने कैसे तोड़ा दम

रायबरेली में तेज रफ़्तार डंपर ने  60 साल के बुजुर्ग की जान ले ली। मामला सलोन क्षेत्र के मुअज्जम खां का पूर्वा सलोन क़स्बा जगतपुर रोड का है जहां पर 60 वर्षीय राम सजीवन पुत्र बैजनाथ निवासी मुअज्जम खां का पूर्वा अपने घर से निकले हुए थे।

Raebareli: रायबरेली में तेज रफ़्तार डंपर ने  60 साल के बुजुर्ग की जान ले ली। मामला सलोन क्षेत्र के मुअज्जम खां का पूर्वा सलोन क़स्बा जगतपुर रोड का है जहां पर 60 वर्षीय राम सजीवन पुत्र बैजनाथ निवासी मुअज्जम खां का पूर्वा अपने घर से निकले हुए थे। रोड क्रॉस कर रहे थे तभी अचानक एक डंपर ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राम सजीवन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह है पूरा मामला

वहीं डंपर वाले को कड़ी मशक्कत के बाद बरुआ पुल के पास पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि सलोन क्षेत्र में तीन से चार दिन में 7 से 8 मौत हो चुकी हैं सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके है।

वहीं रायबरेली के गुरबक्श गंज में बाइक सवार के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिली कि मोनू साहू उम्र 35 पंकज साहू उम्र 25 साल लखनाखेड़ा थाना हरचंदपुर किसी काम को लेकर डाकिया चौराहा आ रहे थे।

राशिद खान बोले, देशप्रेम में भारत और ऑस्ट्रेलिया का नागरिकता प्रस्ताव ठुकराया

रास्ते में पेट्रोल पंप के पास अचानक कुत्ता ए जान से बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर गए इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जटवा टप्पा लाया गया। जहां पर दोनों भाईयों के सर पर गंभीर चोट होने के कारण मौके पर तैनात डॉक्टर जेपी वर्मा प्राथमिक उपचार किया। सर पर चोट होने के कारण जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करने की सलाह दी।

Location :  Raebareli

Published :  21 April 2026, 10:51 AM IST

Advertisement