

रायबरेली में ईद मीलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से ही शहर में जश्न का माहौल था। बता दें कि आज इस पर्व की रोनक देश भर में देखने को मिल रही है।
धूमधाम से मनाया गया ईद मीलादुन्नबी
Raebareli: रायबरेली में ईद मीलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से ही शहर में जश्न का माहौल था। सुबह साढ़े आठ बजे खिन्नी तल्ला से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो खोया मंडी, घंटाघर, रेलवे स्टेशन होते हुए वापस खिन्नी तल्ला पहुंचा।
इस जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं, उलमाओं और मदरसों के छात्रों ने भाग लिया। सभी ने पूरे जोश और श्रद्धा से नारे लगाए और इस्लामी परंपरा का पालन करते हुए परचम लहराया। मक्का-मदीना की भव्य झांकियां भी जुलूस का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
जगह-जगह नारे-ए-रिसालत की गूंज सुनाई दी। जुलूस में धार्मिक गीत, इस्लामी परचम और सजावट ने समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लोग अपने-अपने घरों और दुकानों से फूलों की वर्षा करते नजर आए।
#रायबरेली: ईद मीलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह से मनाया गया। पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर खिन्नी तल्ला से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मक्का-मदीना की झांकियां, लंगर-सबील और नारे-ए-रिसालत से गूंज उठा माहौल। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही… pic.twitter.com/O5RzhJuHay
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 5, 2025
पूरे मार्ग में लंगर और सबील (शरबत व पानी की सेवा) की व्यवस्था भी की गई थी। समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए इन स्टॉलों पर श्रद्धालुओं को मुफ्त में खाद्य सामग्री, शरबत और पानी वितरित किया गया।
मौलाना कारी पीर अब्दुल वदूद की अगुवाई में जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करने की अपील की और सभी को ईद मीलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का बड़ा बयान, अमेरिकी सैनिकों की भूमिका को बताया बेअसर
इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से निगरानी भी की गई। आयोजन के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिसे लेकर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की गई।
खिन्नी तल्ला पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ, जहां सभी ने देश की अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। इस पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रायबरेली एक गंगा-जमुनी तहज़ीब वाला शहर है, जहां हर धर्म और समुदाय मिलकर उत्सव मनाते हैं।