डाइनामाइट न्यूज़ के रंग साहित्य के संग, कार्यक्रम में साहित्य और समाज का हुआ संगम

मैनपुरी में डाइनामाइट न्यूज़ के विशेष कार्यक्रम “रंग साहित्य के संग” में साहित्य और समाज के गहरे रिश्ते पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि धर्मवीर सिंह राही ने बताया कि साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने की ताकत भी रखता है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 July 2025, 5:56 PM IST
google-preferred

Mainpuri News: मैनपुरी में डाइनामाइट न्यूज़ के विशेष कार्यक्रम "रंग साहित्य के संग" का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्य, समाज और राजनीति की भूमिका पर गहन चर्चा हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष और जाने-माने साहित्यकार धर्मवीर सिंह राही ने साहित्य के सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार साझा किए।

संवेदना, मनोरंजन और विचारों का संगम

कार्यक्रम की शुरुआत में साहित्य के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि साहित्य न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह हमारी सोच, भावनाओं और सामाजिक समझ को गहराई देता है। कहानियाँ, कविताएँ और नाटक हमारे भीतर करुणा, संवेदना और दृष्टिकोण की विविधता को जन्म देते हैं। धर्मवीर सिंह राही ने कहा साहित्य हमें केवल शब्दों का खेल नहीं सिखाता, यह हमें जीवन की गहराई से जुड़ने की क्षमता देता है।

साहित्यकार धर्मवीर सिंह राही का परिचय

धर्मवीर सिंह राही न सिर्फ एक साहित्यकार हैं, बल्कि समाजसेवा और राजनीति में भी उनकी गहरी भूमिका रही है। वे संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं और लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर लेखन और सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साहित्य और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों में बदलाव लाने की ताकत होती है।

राजनीति में भी निभाई अहम भूमिका

धर्मवीर सिंह राही ने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेज प्रताप यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भतीजे हैं और वे करहल सीट से विधायक चुने गए। राही ने कहा मैंने पूरी निष्ठा से प्रयास किया कि एक जागरूक और शिक्षित प्रतिनिधि करहल की जनता को मिले और हमारा यह प्रयास सफल भी हुआ।

डाइनामाइट न्यूज़ के मंच से मिला साहित्य को नया विस्तार

कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि किस तरह मीडिया प्लेटफॉर्म्स को साहित्य और संस्कृति से जोड़ना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भी पढ़ने और समझने की आदत डाल सके। डायनामाइट न्यूज़ के इस प्रयास की सराहना करते हुए राही ने कहा कि यह मंच साहित्य और समाज को जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 8 July 2025, 5:56 PM IST

Advertisement
Advertisement