‘साहब मेहरबान तो चौकीदार पहलवान!’ जन्मतिथि में खेल कर 5 साल से सरकारी नौकरी करने का आरोप, अब रिकवरी की मांग

प्रतापगढ़ के PWD कार्यालय में तैनात एक चौकीदार पर जन्मतिथि में कथित हेरफेर कर सेवानिवृत्ति के बाद भी पांच साल से अधिक समय तक नौकरी करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने डीएम और PWD के अधीक्षण अभियंता से जांच, बर्खास्तगी और कथित अतिरिक्त वेतन की रिकवरी की मांग की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 September 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: सरकारी विभाग में नौकरी और रिटायरमेंट की उम्र को लेकर प्रतापगढ़ से एक गंभीर शिकायत सामने आई है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में तैनात एक चौकीदार पर कथित तौर पर अपनी जन्मतिथि में हेरफेर कर सेवानिवृत्ति की अवधि बीत जाने के बाद भी नौकरी करते रहने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि अलग-अलग दस्तावेजों में चौकीदार की जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है और इसी अंतर का फायदा उठाकर वह पिछले पांच साल से अधिक समय से सरकारी नौकरी कर रहा है।

अलग-अलग दस्तावेजों में अलग जन्मतिथि का दावा

शिकायतकर्ता रामेन्द्र कुमार के मुताबिक PWD में तैनात चौकीदार श्याम कुमार मिश्र, पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर, के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र में जन्मतिथि 1 जनवरी 1961 दर्ज है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस जन्मतिथि को आधार मानें तो कर्मचारी को वर्ष 2021 में ही सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था। शिकायत में दावा किया गया है कि इसके विपरीत चौकीदार के वर्तमान आधार कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1971 दर्ज है। वहीं परिवार रजिस्टर में जन्मतिथि 1 जनवरी 1960 अंकित होने की बात कही गई है।

मजबूत इरादे, नई कमान! प्रतापगढ़ में महिला शिक्षक संघ की बैठक में साधना मिश्रा को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पांच साल से अधिक समय तक नौकरी का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अगर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि सही है तो कर्मचारी निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने के बाद भी कई वर्षों से सरकारी सेवा में बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने इसे सरकारी धन से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए अब तक दिए गए वेतन और अन्य वित्तीय लाभ की जांच कराने की मांग की है। रामेन्द्र कुमार का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले भी लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विभागीय स्तर पर कथित संरक्षण मिलने के कारण मामला लंबित पड़ा रहा।

डीएम और PWD के अधीक्षण अभियंता से जांच की मांग

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में स्कूली वाहनों पर बड़ा एक्शन, 15 साल पुराने वाहनों पर रोक; नियम टूटा तो होगी कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और PWD के अधीक्षण अभियंता से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर और विभागीय सेवा पुस्तिका समेत सभी रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि जांच में जन्मतिथि में जानबूझकर हेरफेर कर सरकारी सेवा में बने रहने का आरोप सही पाया जाता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।

Location :  Pratapgarh

Published :  18 September 2026, 2:31 PM IST

Related News

Advertisement