हिंदी
Muzaffarnagar: जनपद में पुलिस अपराधियों और कानून तोड़ने वालों पर सख्त है। शनिवार रात को पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे सीओ ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर शराब पार्टी कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीओ ने तीनों युवकों को फटकार लगाई और उसके बाद एक्शन लिया।
जानकारी के अनुसार नई मंडी CO राजू कुमार साव पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल मार्च कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह भोपा रोड स्थित श्रीराम समोसे वाले के सामने कैनरा बैंक के पास पहुंचे, उनकी नजर सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट डिज़ायर कार पर पड़ी। कार संदिग्ध हालत में खड़ी थी, जिस पर पुलिस को शक हुआ।
पुलिस ने जब कार के अंदर झांककर देखा तो कार में तीन युवक बैठे हुए शराब पीते मिले। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और कार के अंदर बैठकर जाम पर जाम छलका रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को जमकर फटकार लगाई और मौके पर मौजूद नई मंडी पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कार सवार युवकों का चालान काट दिया।
इंसानों के बाद पक्षियों पर हीटवेव की मार, मुजफ्फरनगर में कई चीलों की बिगड़ी हालत
पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 24 May 2026, 4:46 AM IST