संत प्रेमानंद महाराज के परिकर साधु की वृंदावन में मौत, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

मथुरा के वृंदावन स्थित गुरु कृपा आश्रम में एक युवा साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक साधु संत प्रेमानंद महाराज के परिकर में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 September 2026, 8:23 PM IST
google-preferred

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार शाम एक आश्रम के अंदर साधु की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। गुरु कृपा आश्रम में 24 वर्षीय साधु का शव मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर गंभीर स्थिति सामने आई है और उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

संत प्रेमानंद महाराज के परिकर में शामिल था साधु

जिस गुरु कृपा आश्रम में यह घटना हुई, वहां संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित परिकर रहते हैं। मृतक साधु भी संत प्रेमानंद महाराज के परिकर में शामिल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी दीपक के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 साल थी। जानकारी के मुताबिक दीपक वर्ष 2025 से आश्रम में रह रहा था।

छत से कूदने की बात, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि साधु ने आश्रम की छत से कूदकर जान दी। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे क्या वजह रही और शरीर पर मिली चोटें किस परिस्थिति में आईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Location :  Vrindavan News

Published :  25 September 2026, 8:23 PM IST

Related News

Advertisement