Deoria Crime News: दुबई से मौत का सामान लेकर लौटा था भाई? घर पहुँचते ही चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर किया जानलेवा हमला

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक युवक और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Updated : 13 May 2026, 12:22 AM IST
google-preferred

Deoria : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ दुबई से लौटते ही आपसी रंजिश के चलते एक युवक और उसकी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

दुबई का विवाद देवरिया में बना खूनी संघर्ष

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोला मुंडेरा मिश्र टोला निवासी रमेश कुमार (35) अपने चचेरे भाई छत्रधारी के साथ दुबई में एक ही कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि दुबई में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद कंपनी ने दोनों को वापस भारत भेज दिया। मंगलवार दोपहर को ही दोनों अपने गांव पहुंचे थे।

महराजगंज में दिन के उजाले में चल रहा खनन का खेल! सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान, कुंभकरण की नींद सोए अफसर

पत्नी को बचाने के चक्कर में दोनों हुए लहुलुहान

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे, छोटे लाल के पुत्र और रमेश के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू निकालकर रमेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब रमेश की पत्नी मनसा देवी (25) अपने पति को बचाने दौड़ीं, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

रिश्वत लेने के बाद नहीं लगाए बिजली पोल, गुस्साए लोगों ने JE की बाइक छीनी, वीडियो वायरल

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुँचाया। डॉक्टरों ने रमेश की छाती और पेट पर गहरे जख्मों को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। मनसा देवी का इलाज देवरिया में ही चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर तरकुलवा थाना पुलिस गांव में पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे दुबई में हुआ पुराना विवाद मुख्य कारण है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Location :  Deoria

Published :  13 May 2026, 12:20 AM IST

Advertisement