देवरिया में शिक्षामित्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जोरदार विरोध मार्च निकाला गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 28 September 2026, 6:11 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की 6 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को देवरिया जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया कार्यालय परिसर में सोमवार को 11:00 दिन में एकत्र हुए। शिक्षामित्र संघ की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चंदेल के अगुवाई में की गई।

6 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार

शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार से 6 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई । उनका कहना था कि 26 वर्षों से शिक्षामित्र सेवा देते चले आ रहे हैं उनको स्थाई रूप से शिक्षक का दर्जा दिया जाए, वर्तमान समय में शिक्षामित्रो को 11 महीने का मानदेय दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 12 महीने का मानदेय किया जाए। इसके साथ ही शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कराने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें - Deoria Congress Protest: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुतला फूंककर जताया विरोध

महिला शिक्षामित्रों ने नियुक्ति को लेकर रखी मांग

महिला शिक्षामित्रों ने भी अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। उनका कहना था कि कई महिला शिक्षामित्रों की नियुक्ति उनके घर से 70 से 80 किलोमीटर दूर है, जिससे रोजाना आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के मूल निवास अथवा वर्तमान निवास वाले क्षेत्र के नजदीक प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति का अवसर दिया जाए।

सेवानिवृत्ति पर 20 लाख रुपये और टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को अवसर की मांग

शिक्षामित्रों ने सेवानिवृत्ति के बाद 20 लाख रुपये एकमुश्त की धनराशि दिए जाने की भी मांग रखी गई। वहीं टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को वरीयता क्रम में समायोजित/सम्मानजनक अवसर देने की मांग की गई।

कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिक्षामित्रों का विरोध मार्च टाउनहाल होते हुए सुभाष चौक, फिर सिविल लाइंस के रास्ते जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था।

मजिस्ट्रेट को सौंपा मांगों का ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद शिक्षामित्र प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं और मांगों को तत्काल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाए और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। शिक्षामित्र का सिस्ट मंडल ने ज्ञापन पत्र में अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।

यह भी पढ़ें - Deoria News: बैतालपुर डिपो के बाहर पाइपलाइन में रिसाव, पेट्रोल जैसी गंध से मचा हड़कंप

शिक्षामित्र संगठन ने स्पष्ट किया कि 11 महीने की जगह 12 महीने का मानदेय, लागू किया जाए सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाए महिला शिक्षामित्रों को नजदीकी विद्यालय में नियुक्ति, सेवानिवृत्ति के समय 20 लाख रुपये एक मुफ्त जारी किया जाए टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को वरीयता क्रम में रखते हुए शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए इनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं। प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई। इसी उम्मीद के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चंदेल एवं अन्य पदाधिकारी का सिस्ट मंडल अपनी मांग पत्रो को लेकर मजिस्ट्रेट को सौपा। देवरिया से डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Location :  Deoria

Published :  28 September 2026, 6:11 PM IST

Related News

Advertisement