Deoria: आखिर कौन है रफ्तार? जिसके नाम से सड़क खाली कर देते थे लोग

जिले में अपराध और दबंगई का पर्याय बन चुके रफ्तार गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एकौना थाना पुलिस ने मारपीट और उत्पात मचाने के मामले में गैंग से जुड़े दो आरोपियों को दबोच लिया है

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 June 2026, 3:42 PM IST
google-preferred

Deoria: जिले में अपराध और दबंगई का पर्याय बन चुके रफ्तार गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एकौना थाना पुलिस ने मारपीट और उत्पात मचाने के मामले में गैंग से जुड़े दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि गैंग के सरगना समेत एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़िया में गैंग के सदस्यों ने जमकर हंगामा और उत्पात मचाया था। घटना के बाद पीड़ित उदयभान यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डढ़िया निवासी राहुल यादव और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिल्वनमोहन निवासी लव कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था।

देवरिया में नरकंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, फूले-हाथ पांव

इलाके में था गैंग का खौफ

स्थानीय लोगों के अनुसार, रुद्रपुर, सुरौली, एकौना और मदनपुर थाना क्षेत्रों में इस गैंग का खासा खौफ था। आरोप है कि गैंग के सदस्य तेज रफ्तार बाइक पर इलाके में घूमते थे और उनकी दबंगई के चलते लोग रास्ता छोड़ने को मजबूर हो जाते थे। क्षेत्र में लंबे समय से इनके खिलाफ शिकायतें सामने आ रही थीं।

खाकी की सख्ती से टूटा शराब माफियाओं का नेटवर्क, देवरिया पुलिस ने फेल किया तस्करी का बड़ा प्लान

पुलिस की कार्रवाई

एकौना थाना प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी और गैंग के कथित सरगना नितिन यादव उर्फ ‘रफ्तार’ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  3 June 2026, 3:40 PM IST

Advertisement