हिंदी
मोहर्रम जुलूस में लापरवाही पड़ी भारी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Deoria: यूपी के देवरिया में मोहर्रम के अवसर पर एक युवक को करतब दिखाना महंगा पड़ गया। करतब दिखाने के दौरान एक शख्स बुरी तरह से झुलस गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी स्थित स्थिर बनी हुई है।
मामल देवरिया के मालवीय रोड का है। झुलसे युवक की पहचान सद्दाम 24 वर्ष पुत्र शहरयान खान निवासी बांस देवरिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मालवीय रोड पर मुहर्रम जुलूस के दौरान अखाड़ा फाइवस्टार क्लब का एक खिलाड़ी सद्दाम लोहे के ड्रम में बैठकर करतब दिखा रहा था। इस दौरान ड्रम में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे वहां उक्त अखाड़े के लोगों द्वारा आनन-फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अखाड़े के साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
मामले की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी
क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि मालवीय रोड पर मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। इसी दौरान फाइव स्टार क्लब का खिलाड़ी सद्दाम खान करतब दिखाते समय झुलस गया। अखाड़े के सदस्यों ने तत्काल उसे बचाकर प्राथमिक उपचार कराया। उन्होंने पुष्टि की कि युवक की स्थिति सामान्य है और कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।
देवरिया में सियासी भिड़ंत, CM Yogi के कार्यक्रम के बीच सपा युवा नेता अवनीश यादव गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शासन के निर्देशानुसार, ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक सीमित रखी गई थी, जबकि जुलूस में डीजे पर निर्धारित संख्या में ही साउंड बॉक्स लगाने की अनुमति दी गई। बीट पुलिसकर्मियों ने ताजियों की ऊंचाई और ध्वनि व्यवस्था की लगातार निगरानी की। पूरे जिले में पुलिस बल की तैनाती के बीच मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Location : Deoria
Published : 27 June 2026, 1:07 AM IST