देवरिया में सियासी भिड़ंत, CM Yogi के कार्यक्रम के बीच सपा युवा नेता अवनीश यादव गिरफ्तार

देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले सपा युवा नेता अवनीश यादव को पुलिस ने घर से हिरासत में ले लिया। सपा ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया, जबकि पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 June 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Deoria: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया दौरे से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से करीब एक घंटे पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े युवा नेता अवनीश यादव को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली और इसे लेकर जिले की राजनीति गरमा गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 जून को रुद्रपुर-बरहज मार्ग स्थित ग्राम बराव के पास कार्यक्रम प्रस्तावित था।

सीएम के कार्यक्रम से पहले हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। इसी दौरान समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवा नेता अवनीश यादव को पुलिस ने उनके घर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

शाम को खुशी-खुशी निकले थे घर से, सुबह आई झकझोरने वाली खबर; देवरिया के खौफनाक मंजर से हर कोई हैरान

अवनीश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

हिरासत में लिए जाने के बाद अवनीश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश है। अवनीश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इसे तानाशाही बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने बताई सुरक्षा व्यवस्था की वजह

सच्चाई या सोची-समझी साजिश? देवरिया से उठी उस ‘एनकाउंटर’ की गूंज, जिसने हिला दिया राष्ट्रपति भवन!

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Location :  Deoria

Published :  26 June 2026, 3:47 PM IST

Advertisement