देवरिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, किशोर पर चाकू से हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

देवरिया में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। भाटपार रानी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर पर घात लगाकर बैठे हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया, आखिर किस वजह से किशोर को निशाना बनाया गया, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 August 2026, 6:36 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महुआबारी चौराहे पर मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रभुनाथ यादव का 17 वर्षीय प्रिंस निवासी जिरासो पर घात लगाकर बैठे हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर की गर्दन पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार प्रिंस (17) रात के समय जिरासो चौराहे पर किसी काम से गया था। इसी दौरान कथित रूप से घात लगाकर बैठे हमलावर ने मौका पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से प्रिंस लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी लेकर पहुंचे।

देवरिया में देर रात चाकूबाजी से हड़कंप

देवरिया में खनुआ नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

मेडिकल कॉलेज रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर की तलाश शुरू कर दी।

वहीं, किशोर पर हुए चाकू से हमले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। घटना के पीछे क्या वजह थी और हमलावर कौन था, इसे लेकर पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

देवरिया में यातायात सिपाही की अचानक बिगड़ी हालत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पत्नी से विवाद के बाद क्या हुआ?

पुलिस का बयान

भाटपार रानी के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हमलावर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Deoria

Published :  26 August 2026, 6:34 AM IST

Advertisement