हिंदी
नौतनवा तहसील में कथित ‘प्राइवेट राज’ का मुद्दा गरमाया
Maharajganj: नौतनवा तहसील में सरकारी कार्यों में निजी व्यक्तियों के कथित हस्तक्षेप को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर तहसील के विभिन्न विभागों में निजी लोगों से सरकारी कार्य कराने और सरकारी दस्तावेज उनके हाथों में सौंपे जाने के आरोपों की जांच कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लेखपालों पर निजी मुंशियों के माध्यम से खसरा-खतौनी समेत अन्य सरकारी कार्य कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में दावा किया गया है कि तहसील के आरके कार्यालय, खतौनी विभाग, नजारत विभाग, तहसीलदार न्यायालय और एसडीएम न्यायालय में भी निजी व्यक्तियों से काम कराया जा रहा है।
महराजगंज में बारावफात को लेकर हाई अलर्ट, 440 जुलूसों पर पुलिस की नजर; सोशल मीडिया भी खंगाला जा रहा
पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ निजी व्यक्तियों के हाथों में सरकारी दस्तावेज सौंपे जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार और विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी निजी व्यक्तियों से काम न लें।
महराजगंज में लापता किशोरी बरामद, अब बयान खोलेगा पूरे मामले का राज; पुलिस जांच में जुटी
शिकायत में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Maharajganj
Published : 26 August 2026, 12:25 AM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) nautnwa tehsilup news private people access private system Tehsil Administration