बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाने को लेकर ऐसा बवाल मचा कि मामला सीधे पुलिस से टकराव तक पहुंच गया। सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जहां गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 August 2026, 11:45 PM IST
google-preferred

Budaun: जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर बड़ा बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया।

पूरा मामला क्या है

बताया जा रहा है कि सीकरी गांव में ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर बिना प्रशासनिक अनुमति के बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार रात में किसी ने प्रतिमा को गिरा दिया, सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को जमीन पर पड़ा देखा।

सूचना पर आसफपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को उठाने का प्रयास किया, इसी दौरान प्रतिमा का हाथ टूट गया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया। ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए उसी स्थान पर दोबारा ईंटों से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश शुरू कर दी। इसी को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया।

पथराव होेने पर मौके से खुद को बचाती पुलिस

अस्पताल के गेट पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाहर एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता; बदायूं में जल जीवन मिशन की लापरवाही उजागर

पुलिस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण

विवाद बढ़ने के बाद जब पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया और पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस और प्रशासन की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने की सूचना है और कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात, एसडीएम बिसौली, सीओ बिसौली समेत तीन थानों की भारी फोर्स गांव में पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना अनुमति आरक्षित/ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी कीमत पर प्रतिमा स्थापित नहीं होने दी जाएगी।

बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल, तीन थानों की फोर्स तैनात

गांव में तनाव, हिरासत शुरू

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लगातार पथराव की सूचना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Location :  Budaun

Published :  25 August 2026, 11:38 PM IST

Advertisement