गोरखपुर में थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिसवालों की कलाई पर बांधी राखी, अब खाकी निभाएगी भाई होने का फर्ज

गोरखपुर में रक्षाबंधन का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पुलिस और समाज के रिश्ते की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की। गोला क्षेत्र की छात्राएं जब थाने पहुंचीं तो पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए। छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा के बदले सम्मान और आभार का संदेश दिया।

Gorakhpur: गोला क्षेत्र में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एलपीएम पब्लिक स्कूल, गोला बाजार की छात्राओं ने समाज की सुरक्षा में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार जताया। विद्यालय की सीनियर एवं जूनियर वर्ग की छात्राएं गोला कोतवाली पहुंचीं और थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार की गई राखियां बांधीं। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना परिसर में छात्राओं द्वारा राखी बांधने से उन्हें अपने घर की कमी महसूस नहीं हुई। यह रक्षासूत्र पुलिसकर्मियों को समाज की सुरक्षा और अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

समाज की हर बेटी की सुरक्षा

पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति पुलिस के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें स्वयं को अकेला या असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। पुलिस हमेशा उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

गोरखपुर की सड़कों पर अचानक बढ़ी पुलिस की सख्ती, 1044 लोगों की चेकिंग से मचा हड़कंप

पुलिसकर्मियों का किया आभार

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक अमरनाथ वर्मा ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन बच्चों में समाज के वास्तविक रक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करते हैं।

गोरखपुर में व्यापारियों की शिकायतों पर DM सख्त, जर्जर तारों से लेकर खराब सड़क तक… अधिकारियों को मिला ये निर्देश

पुलिस और आमजन के बीच आत्मीयता का रिश्ता

विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और पुलिस के प्रति सम्मान का संदेश देती है। कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच आत्मीयता एवं विश्वास का रिश्ता और मजबूत किया।

Location :  Gorakhpur

Published :  26 August 2026, 4:50 AM IST

Advertisement