हिंदी
हर-हर महादेव' से गूंजा बाबा का दरबार
Deoria: रुद्रपुर तहसील स्थित छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे।
महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिर के पीठाधीश्वर विजय शंकर भारती ने बताया कि बाबा दुग्धेश्वरनाथ धाम सनातन आस्था का एक प्राचीन एवं अलौकिक तीर्थ स्थल है, जिसे छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की पहचान केवल देवरिया जनपद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है।
सावन माह और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
देवरिया में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, टाटा पंच से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। बैरिकेडिंग के माध्यम से दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जबकि पेयजल, चिकित्सकीय सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
देवरिया पुलिस के ‘ऑपरेशन मिडनाइट’ में बड़ा खुलासा, मुखबिर की एक कॉल ने कैसे पकड़वाया शातिर सद्दाम?
सावन के प्रथम सोमवार पर छोटी काशी का यह दिव्य नजारा श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम बन गया, जहां शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने बाबा दुग्धेश्वरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। डाइनामाइट न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के महंत विजय शंकर भारती ने बताया कि एक इसकी पौराणिक कथा है जिसको उन्होंने संक्षिप्त में बताया।
Location : Deoria
Published : 4 August 2026, 5:59 AM IST