अब नियम तोड़े तो बचना मुश्किल… देवरिया की सड़कों पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, कार्रवाई से मचा हड़कंप

देवरिया में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। सड़क पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 95 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 6 वाहन सीज कर दिए गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 August 2026, 6:07 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला।

बस स्टैंड से लेकर चौराहों तक हुई वाहनों की जांच

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, कसया ओवरब्रिज और भटवलिया चौराहे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों पर भी नजर रखी जो यातायात व्यवस्था में बाधा पैदा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- कॉलेज से लौटी, कमरे में गई और हमेशा के लिए खामोश हो गई अर्पिता… गोरखपुर की इस घटना ने सबको झकझोर दिया

हेलमेट, लाइसेंस और फिटनेस को लेकर हुई कार्रवाई

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाने वाले चालकों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को लगातार समझाया भी जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही करने वालों पर अब सख्ती बरती जाएगी।

95 वाहनों का ई-चालान

यातायात पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 95 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 6 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा बिहार से राजस्थान जाने वाली कुछ बसों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि नियमों के अनुसार वाहन संचालन न करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Maharajganj News: 3 मांओं की गोद सूनी, सिसवा में सन्नाटा: ठेकेदार की गिरफ्तारी से भी नहीं कम हुआ परिजनों का दर्द

सड़क हादसों को रोकना अभियान का उद्देश्य

यातायात पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षित यातायात के लिए हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना जरूरी है।

Location :  Deoria

Published :  3 August 2026, 6:07 PM IST

Related News

Advertisement