Deoria: पीपा पुल अधूरा होने से किसानों की जान दांव पर

देवरिया के नदौली घाट पर पिछले तीन वर्षों से पीपा पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके चलते किसान अपनी जान और कम्बाइन मशीनों को जोखिम में डालकर सरयू नदी पार करने को मजबूर हैं। जानें क्या है इस देरी की वजह और किसानों की मुश्किलें। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 April 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Deoria:  जनपद के लार ब्लॉक अंतर्गत नदौली घाट से सिस्टम की लापरवाही की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहाँ पिछले तीन वर्षों से पीपा पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय किसानों को अपनी जान और कीमती मशीनों को जोखिम में डालना पड़ रहा है। पुल के अभाव में किसान अब कम्बाइन मशीनों को नदी के गहरे पानी के बीच से पार कराने को मजबूर हैं।

फसल कटाई के लिए उठा रहे बड़ा जोखिम

वर्तमान में गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। नदौली क्षेत्र के किसानों की लगभग 10 हजार एकड़ फसल नदी के उस पार खड़ी है। इस फसल की कटाई के लिए भारी-भरकम कम्बाइन मशीनों की जरूरत होती है। पुल न होने के कारण किसान इन मशीनों को पानी के रास्ते ले जा रहे हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में देखा गया कि एक मशीन तो सुरक्षित निकल गई, लेकिन दूसरी कम्बाइन नदी के बीच में आधी डूब गई। इससे मशीनों के खराब होने और जनहानि का बड़ा खतरा बना हुआ है।

आओ! हम आपकी थकान दूर कर देंगे…लेकिन स्पा सेंटर के अंदर घुसते ही 7 लड़कियां…देवरिया में बड़ा खुलासा

तीन साल से केवल आश्वासन, काम अब भी बंद

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नदौली घाट पर पीपा पुल बनाने का वादा पिछले तीन सालों से किया जा रहा है। हर बार किसानों को केवल आश्वासन ही मिलता है। जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण के टेंडर का मामला हाईकोर्ट में लंबित है, जिसकी वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस कानूनी प्रक्रिया और विभागीय ढुलमुल रवैये का खामियाजा क्षेत्र के हजारों किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

आगरा में कलयुगी मां के काले कारनामे, दूसरे मर्द के लिए 2 साल की बेटी को यमुना में डुबोकर मार डाला

किसानों की मांग: जल्द हो समाधान

किसानों का कहना है कि हर साल फसल के समय उन्हें इसी तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यदि मशीनें समय पर नदी पार नहीं कर पाईं, तो खड़ी फसल बर्बाद होने का डर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कानूनी अड़चनों को दूर कर जल्द से जल्द पुल का निर्माण पूरा कराया जाए ताकि वे बिना किसी खतरे के खेती कर सकें।

Location :  Deoria

Published :  9 April 2026, 4:43 PM IST

Advertisement