आओ! हम आपकी थकान दूर कर देंगे…लेकिन स्पा सेंटर के अंदर घुसते ही 7 लड़कियां…देवरिया में बड़ा खुलासा

देवरिया के रुद्रपुर मोड़ स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 April 2026, 3:20 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक स्पा सेंटर के अंदर चल रहे गुप्त खेल का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। बाहर से रिलैक्सेशन का दावा करने वाला यह सेंटर अंदर से अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने अचानक छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। कई युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले और मौके से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से सात लड़कियों को पकड़ा है।

रुद्रपुर मोड़ के पास स्पा सेंटर पर छापा

यह पूरा मामला देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ के पास स्थित रिलैक्स स्पा सलून सेंटर का है। पुलिस को काफी समय से इस सेंटर को लेकर शिकायतें मिल रही थीं कि यहां स्पा की आड़ में गलत काम किए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की।

बेंगलुरु में डॉक्टर कृतिका रेड्डी की हुई थी हत्या, पति की चैट ने खोला राज, मैसेज में मिली ऐसी बात- पुलिस के उड़े होश

संदिग्ध हालत में मिले कई युवक-युवतियां

जैसे ही पुलिस टीम ने सेंटर के अंदर प्रवेश किया, वहां का माहौल देखकर सभी चौंक गए। कई युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने भेज दिया।

आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक पूरी बरामदगी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जांच में अवैध गतिविधियों के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

पहले भी हो चुकी थी शिकायतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्पा सेंटर को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं। लोगों को यहां होने वाली गतिविधियों पर शक था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस बार पुलिस की सख्ती से लोगों को राहत मिली है।

9 अप्रैल को बैंक बंद या खुलेंगे? RBI के फैसले ने ग्राहकों को किया कंफ्यूज, जानिए आपके शहर का हाल

जांच जारी, सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इसमें शामिल स्पा संचालकों और अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Location :  Deoria

Published :  9 April 2026, 3:12 PM IST

Related News

Advertisement