हिंदी
शिकायत से खुला साइबर फ्रॉड का राज (Source: Dynamite News)
Deoria: जिले में साइबर फ्रॉड के जरिए कमाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना गौरी बाजार पुलिस ने मामले में 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से नकदी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को साकेत नगर निवासी पवन वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा की ओर से इसराफिल और उसके चार-पांच सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले।
जांच में पुलिस के सामने आया कि आरोपी साइबर फ्रॉड से हासिल रकम को म्यूल बैंक अकाउंट में मंगाते थे। इसके बाद इस पैसे का इस्तेमाल डिजिटल करेंसी की खरीद-फरोख्त में किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इसी तरीके से आरोपी अवैध कमाई करते थे।
पुलिस ने पवन वर्मा समेत कुल 23 आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। अब तक पवन वर्मा, शुभम सिंह, सैफ अंसारी और रोशन वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Monsoon Update: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक आफत की बारिश, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 हजार रुपये नकद, पांच एटीएम कार्ड, एक कूटरचित आधार कार्ड, दो सिम कार्ड, एक बैंक की मोहर और दो POS मशीनें बरामद की गई हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस नेटवर्क के संचालन के तरीके की जांच कर रही है।
हाथकरघा को मिलेगा नया सम्मान! PM मोदी ने बताया क्यों खास है 7 अगस्त
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। पुलिस टीम अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
Location : Deoria
Published : 7 August 2026, 8:09 AM IST
Topics : cyber crime Deoria News UP Crime News