देवरिया में सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में किशोर की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी हिरासत में

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय सागर वाल्मीकि की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुराना हटवा निवासी आरोपी दिलकुश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद इलाके में तनाव है, पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Updated : 5 August 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भटनी रेलवे कॉलोनी के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर सागर वाल्मीकि की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

पेट में चाकू मारकर की गई हत्या

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी सागर वाल्मीकि और पुराना हटवा निवासी दिलकुश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दिलकुश ने आव देखा न ताव और सागर के पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खून से लथपथ किशोर जमीन पर गिर पड़ा।

रामपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलकुश को तत्काल अपनी हिरासत में ले लिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल सागर को परिजनों और पुलिस की मदद से सबसे पहले जिला अस्पताल देवरिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान किशोर की सांसे थम गईं।

“सोशल मीडिया पर ऐसी घिनौनी सामग्री बर्दाश्त नहीं होगी!” नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

पुलिस की कार्रवाई और इलाके का हाल

युवक की मौत के बाद अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में घटनास्थल और पूरे इलाके में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई तेजी से जारी है।

Location :  Deoria

Published :  5 August 2026, 3:56 PM IST

Related News

Advertisement