नोएडा में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 164 विदेशी नागरिक कराये मुक्त, पासपोर्ट जब्त कर बनाया बंधक

दिल्ली-NCR में साइबर गुलामी और मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के चंगुल से 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने गिरोह के कथित मास्टरमाइंड एक मलेशियाई नागरिक टैन गुआन वेई को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 November 2026, 3:00 AM IST
google-preferred

Noida: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को फर्जा काल सेंटर, अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी, मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस  ने नोएडा के सेक्टर-136 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारकर बंधक बनाए गए 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया। इनमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलयेशियाई नागरिक शामिल हैं।

मुक्त कराए गए लोगों में दो भारतीय नागरिक भी बताए गए हैं। विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकालने के बाद संबंधित दूतावासों से संपर्क किया जा रहा है।

बंधक बनाए गए इन विदेशी नागरिकों को फर्जी निवेश और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों से ठगी कराई जा रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक मलयेशियाई नागरिक तन गुआन वेई को गिरफ्तार किया है।

नौकरी का लालच देकर बनाया साइबर गुलाम

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विदेशी नागरिकों को भारत में अच्छी नौकरी और ज्यादा वेतन दिलाने का लालच देकर बुलाया था। यहां उनके पासपोर्ट जब्त कर उन्हें जबरन बंधक बना लिया और साइबर ठगी के काम में लगा दिया । बंधक बनाए गए विदेशियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है।

मौके से बरामद सामान

संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान 355 मोबाइल फोन, 168 डेस्कटॉप, 26 लैपटॉप, 53 सिम कार्ड और 174 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन में 335 पुराने और 20 नए सीलबंद फोन शामिल हैं। वहीं, 53 सिम कार्ड में 31 विदेशी और 22 भारतीय सिम कार्ड हैं। जांच में जेंटट्रिक्स और क्वांटवोरो जैसे फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और एपीके आधारित एप्लिकेशन के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

छापेमारी में मौके से पासपोर्ट बरामद (इमेज सोर्स- इंटरनेट)

एक ई-मेल से खुली पूरे नेटवर्क की पोल

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा एक मलेशियाई नागरिक की शिकायत से हुआ। करीब एक सप्ताह पहले उसने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ई-मेल भेजकर अपने साथ हुई घटना और वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी दी थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने उससे संपर्क किया और बताए गए तथ्यों का ग्राउंड लेवल पर सत्यापन कराया। जांच में नोएडा के सेक्टर-136 में एक कॉल सेंटर का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर वहां से 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया।

पासपोर्ट छीनकर बनाया साइबर ठगी का जरिया

जांच में सामने आया कि विदेशी नागरिकों को भारत में अच्छी नौकरी और बेहतर कमाई का लालच देकर बुलाया गया था। यहां पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर उनकी मर्जी के खिलाफ साइबर ठगी के काम में लगाया गया।

कॉल सेंटर में उनसे फर्जी महिला प्रोफाइल बनवाकर लोगों से ऑनलाइन संपर्क कराया जाता था। फिर उन्हें निवेश के नाम पर पैसे लगाने के लिए फंसाया जाता था। इस तरह विदेश में बैठे लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

Anant Singh: भावुक मां ने चूमा माथा, अपनो से मिला आशीर्वाद; अनंत सिंह की दहलीज से शिवांगी ससुराल के लिए विदा

भारतीय हैंडलरों की भूमिका भी जांच के घेरे में

इस नेटवर्क में भारतीय हैंडलरों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, सुनील कुमार नाम का एक व्यक्ति देश से बाहर है, जबकि सुशील भाटी को भी इस मामले में एसोसिएट बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल एक 25 वर्षीय मलेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने लोगों से ठगी की गई और इसका संचालन किन लोगों के इशारे पर हो रहा था।

UP Assembly Election: सपा का नया सियासी समीकरण, आजम खान को एयरपोर्ट छोड़ने खुद पहुंचे अखिलेश यादव

ज्वाइंट सीपी क्राइम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पहले तथ्यों का सत्यापन किया। इसके बाद नोएडा के सेक्टर-136 में कार्रवाई की गई। मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और भारतीय हैंडलरों की भूमिका की जांच जारी है।

Location :  Noida

Published :  27 November 2026, 2:47 AM IST

Advertisement