सोनभद्र में ड्रग माफियाओं पर शिकंजा, आलीशान मकान और बैंक खाते सीज

सोनभद्र पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। अनपरा थाना पुलिस की वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हेरोइन तस्करी से कमाई गई रकम से मकान, जमीन और बैंक बैलेंस बनाया था।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 May 2026, 7:47 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: सोनभद्र में नशे के काले कारोबार से जुड़े लोगों पर अब पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उनकी जड़ों पर चोट कर रही है। जिले में ड्रग तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सोनभद्र पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया है, जिससे नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी से बनाई गई करीब 27 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में यह चर्चा तेज हो गई है कि अब नशे का धंधा करने वालों की अवैध कमाई भी सुरक्षित नहीं रहने वाली।

सपनों का घर दिखाकर खेला करोड़ों का खेल, CBI ने बिल्डर पर कसा शिकंजा

हेरोइन बरामदगी के बाद खुला काले नेटवर्क का राज

पूरा मामला थाना अनपरा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी डिबुलगंज को 8 फरवरी 2026 को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। शुरुआती जांच में मामला सिर्फ मादक पदार्थ तस्करी का लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने आर्थिक जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि आरोपी और उसके परिवार ने नशे के कारोबार से कमाई गई रकम से संपत्तियां बनाई थी। इसके बाद अनपरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत कार्रवाई शुरू करते हुए अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया।

नहीं हुई है शादी तो चले जाओ हरियाणा, भाजपा की ये महिला विधायक करवाएगी खूबसूरत लड़की से शादी

घर और बैंक खाता तक फ्रीज

पुलिस की जांच में इंडियन बैंक अनपरा शाखा में जमा 1 लाख 15 हजार 175 रुपये की रकम को फ्रीज किया गया। इसके साथ ही ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या 841 पर बने मकान और जमीन को भी जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 46 हजार 990 रुपये है।

Location :  Sonbhadra

Published :  7 May 2026, 7:46 PM IST

Advertisement