हिंदी
Noida News: नोएडा पुलिस (Noida Police) को चुनौती देने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह मामला नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) का है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ब्लैक जेड गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही हैं। बड़ी बात यह है कि यह वीडियो उस दिन वायरल हुआ, जिस दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) नोएडा में हैं।
Noida Expressway Stunts: एक दर्जन ब्लैक कारें, नो नंबर प्लेट और एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट! देखें वायरल वीडियो#Noida #Expressway #Stunts #DynamiteNews @noidapolice @noida_authority pic.twitter.com/swnmrIzMHR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 20, 2026
अब समझे पूरा मामला
बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा एक्सप्रेसवे का है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन ब्लैक गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकल कर वीडियो बना रहे है। अब किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Viral Video) पर डाल दिया। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो तेजी के साथ नोएडा के तमात व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल हो रही है।
नोएडा पुलिस को किसने दी चुनौती?
बड़ी बात यह भी है कि यह वीडियो उस दिन वायरल हो रहा है, जिस दिन उत्तर प्रदेश के सीएम (Uttar Pradesh CM) योगी आदित्यनाथ नोएडा शहर में हैं। आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रैड शो (UP International Trade Show 2026) और पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ नोएडा शहर में आए हैं। इस कारण जिले में हाई अलर्ट भी जारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। नोएडा पुलिस की ट्रैफिक (Noida Traffic Police) टीम भी सड़कों पर कड़ी सुरक्षा कर रही है। उसके बावजूद भी यह मामला शायद किसी व्यक्ति का पुलिस को चुनौती देना है। अब देखना है कि नोएडा पुलिस इन गाड़ियों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।
Location : Noida
Published : 20 September 2026, 5:44 PM IST