हिंदी
कार्यकर्ताओं ने गले में टायर डालकर किया प्रदर्शन (IMG: Dynamite News)
Kanpur: शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बर्रा-2 स्थित शास्त्री चौक और केसा हाउस के पास अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता गले में टायर डालकर सड़क पर उतरे और पदयात्रा निकालकर जर्जर सड़कों की स्थिति पर सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की।
बायोमीट्रिक समानता की अड़चन हुई दूर, रामपुर प्रशासन की पहल से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचान
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों के बीच बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद पानी से लबाबलब गड्ढों में फूल चढ़ाए गए और रामधुन गाकर सड़क की बदहाली पर विरोध जताया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की कई सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उनका कहना था कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा ने कहा कि गले में टायर डालकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य सड़क की स्थिति को अलग तरीके से सामने रखना था। बुनियादी सुविधाओं में सड़कें महत्वपूर्ण हैं और इनकी मरम्मत में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
साथ ही जर्जर और गड्ढेदार सड़कों का सर्वे कराकर उनकी मरम्मत और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क की स्थिति और खराब हुई है, ऐसे में संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने शहर की सड़क व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी।
Location : kanpur
Published : 21 September 2026, 7:15 PM IST