लाखों की जल मीनार बदहाल, वर्षों से बंद पानी की सप्लाई; 20-30 रुपये में पानी खरीद रहे बगहा के लोग

बगहा नगर परिषद के वार्ड 28 और 30 में लाखों रुपये की जल मीनार वर्षों से बंद पड़ी है। पानी की सप्लाई ठप होने से लोग 20-30 रुपये में पानी खरीदने को मजबूर हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 September 2026, 6:50 PM IST
google-preferred

West Champaran: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल का जल’ योजना की जमीनी स्थिति सवालों के घेरे में है। नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 स्थित अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनी जल मीनार वर्षों से बदहाल पड़ी है।

देखरेख के अभाव में जल मीनार परिसर में घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस जल मीनार से पिछले कई वर्षों से नियमित जलापूर्ति बंद है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए निजी स्तर पर पानी खरीदना पड़ रहा है।

दो वार्डों के लोगों को नहीं मिल रहा नल का पानी

बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बनी इस जल मीनार से नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 और 30 के लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण दोनों वार्डों के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें करीब 20 से 30 रुपये में पानी खरीदकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि पानी खरीदने का अतिरिक्त खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

हत्या या भयानक हादसा? बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पर धड़ से अलग मिला सिर, इलाके में फैली भयंकर दहशत

पाइपलाइन बिछी, लेकिन नलों तक नहीं पहुंचा पानी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी योजना के तहत जल मीनार और पाइपलाइन निर्माण के समय उन्हें उम्मीद थी कि घरों तक नियमित पानी पहुंचेगा। लेकिन कई जगह पाइपलाइन बिछने के बावजूद नलों से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। लोगों ने सवाल उठाया कि जब नगर परिषद क्षेत्र के अन्य वार्डों में पानी की आपूर्ति हो रही है तो वार्ड 28 और 30 के लोगों को वर्षों से पानी खरीदकर क्यों पीना पड़ रहा है।

कर्मियों की अवधि खत्म होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल मीनार बनने के बाद कुछ वर्षों तक नगर परिषद के कर्मियों के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था संचालित की जा रही थी। लेकिन कर्मियों की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद दोनों वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई। इसके बाद व्यवस्था को दोबारा शुरू करने के प्रयास लंबे समय तक पूरे नहीं हो सके। अब जल मीनार की खराब स्थिति और बंद सप्लाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

समधी जी जरा बच के, कहीं समधन गाली से लूट न ले इज्जत! जानें क्यों यूपी-बिहार की शादियों में पर्दे के पीछे महिलाएं गाती हैं ये गीत

नगर परिषद ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

इस मामले में बगहा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि जल मीनार के सभी उपकरण खराब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उपकरणों की मरम्मत के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित जल मीनार करीब दो महीने पहले ही नगर परिषद के नियंत्रण में आई है। उपकरणों को दुरुस्त कराकर जल्द ही जलापूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  west champaran

Published :  21 September 2026, 6:50 PM IST

Advertisement