West Champaran: बाढ़ प्रभावित बगहा पहुंचे पप्पू यादव, टूटे चंपारण तटबंध को लेकर कही ये बात
पश्चिम चंपारण के बगहा और वाल्मीकिनगर में बाढ़ की स्थिति देखने के लिए पूणिया सांसद पप्पू यादव ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने टूटे चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया। पीड़ितों से मुलाकात के दौरान उन लोगों ने अपनी परेशानियां बताईं, जिसके बाद सांसद ने राहत और मदद का भरोसा दिया।