हिंदी
रायबरेली में गैस के लिए त्राहिमाम (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: शासन और प्रशासन द्वारा घरेलू गैस की सुचारू रूप से सप्लाई होने के लाख दावे किए जा रहे हों लेकिन रायबरेली में अलग-अलग जगह से गैस एजेंसियों पर गैस सिलेंडरों की कमी की खबर सामने आ रही है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित सालों गैस सर्विस में घरेलू गैस किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट गया। गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा काटा। नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने कस्बे की मेन रोड को जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
इस रोड जाम में महिलाओं की भी भागीदारी रही। नाराज महिलाओं ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि सुबह से वह लाइन में खड़ी है लेकिन गैस सिलेंडर मिलने का नाम ही नहीं आ रहा है।
एक ही दिन में बरपा तीन कहर: पेड़, खंभा और सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां; रायबरेली में मातम का मंजर
गैस सिलेंडर की लाइन में खड़ी सीमा सिंह ने बताया कि वह 11 मार्च से बुकिंग के बाद से आठ चक्कर एजेंसी के लगा चुकी हैं। इसके बावजूद उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला है। पर्ची मिलने के बाद भी गैस एजेंसी वाले उन्हें चक्कर लगवा रहे हैं। अस्पताल में लोग बीमार पड़े हैं और वह यहां घरेलू गैस सिलेंडर की लाइन में लगी है।
एक अन्य महिला रुबीना ने बताया कि एजेंसी के लोग अपनी जान पहचान वालों को सिलेंडर दे दे रहे हैं लेकिन आम लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। सिलेंडर न मिलने से हमें बहुत दिक्कत हो रही है।
इस मामले में सलोन थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि इंडेन कंपनी की सलोन गैस एजेंसी में भारी भीड़ के चलते पर्ची की लाइन लम्बी हो गई थी। जिसके कारण कुछ समय के लिये सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। लोगों को समझा बूझकर लाइन लगवाई गई और यातायात को सुचारु किया गया। गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की कमी की कोई बात सामने नहीं आई।
Location : RaeBareli
Published : 5 April 2026, 8:57 PM IST