Chandauli Accident: पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर से चार लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

चंदौली जिले में हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच जारी है।

Updated : 27 September 2025, 11:39 AM IST
google-preferred

Chandauli: आज सदर कोतवाली क्षेत्र के केजी नंदा हॉस्पिटल के पास हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंदौली के हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। पिकअप की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार आसरे आलम, समीर और अरमान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पिकअप चालक श्रीराम चौहान भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हुआ है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर चंद्रमणि सिंह ने बताया कि तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

घायलों का इलाज जारी

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक ने हादसे के बाद फरार होने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Chandauli News: एक साथ सात बच्चों के लापता होने से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया बरामद

दर्दनाक घटना से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बन गया है। इलाके के लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की बात कर रहे हैं, और इस प्रकार के हादसों से बचने के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

Chandauli Accident: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से PAC जवान समेत दो की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 27 September 2025, 11:39 AM IST