चंदौली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत से इलाके में सनसनी
यूपी के चंदौली जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां सैदपुर-गुरेरा मार्ग पर सड़क किनारे टहल रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मौके पर मौत, कार का शीशा टूटा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, मामले की जांच जारी।