Chandauli News: सीओ सदर के नेतृत्व में बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सीधी कार्रवाई

चंदौली में एसपी के निर्देश पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में इलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दर्जनों वाहन रोके गए, कई का चालान हुआ और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।

Updated : 5 February 2026, 12:11 PM IST
google-preferred

Chandauli: जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। एसपी चंदौली के निर्देश पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के इलिया मोड़ पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

दर्जनों वाहन रोके गए, एक दर्जन से अधिक का चालान

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया और लग्जरी वाहनों समेत दर्जनों गाड़ियों को रोककर कागजातों की जांच की। जांच के दौरान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, वैध कागजात न होने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों का मौके पर ही चालान किया, जिससे अन्य वाहन चालकों में भी सतर्कता देखने को मिली।

Chandauli: जनसमस्याओं के निस्तारण में देरी पर DM ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए ये निर्देश

ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष कार्रवाई

इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाई। कई लग्जरी वाहनों पर अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म को पुलिस ने मौके पर ही उतरवाया। नियमों की अनदेखी करने वालों में रसूखदार और महंगे वाहनों के मालिक भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी छूट नहीं दी।

Chandauli News

इलिया मोड़ पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

बीजेपी का झंडा लगे स्कार्पियो भी कार्रवाई से नहीं बची

चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन, जिस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था, को भी रोका गया। वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म पाई गई, जिसे पुलिस ने तुरंत उतरवा दिया। इस दौरान साफ संदेश दिया गया कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वाहन पर किसी भी राजनीतिक दल का झंडा क्यों न लगा हो।

जनप्रतिनिधियों के वाहन भी जांच के दायरे में

पुलिस की इस कार्रवाई में जनप्रतिनिधियों के वाहन भी नहीं बचे। जिन वाहनों पर नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगी थी, उन्हें भी हटवाया गया। पुलिस की सख़्ती के आगे किसी का रसूख काम नहीं आया और सभी को नियमों का पालन करना पड़ा।

Chandauli News: नशे में धुत ट्रक चालक ने मचाई तबाही, चाय की दुकान में घुसकर दो लोगों की ली जान; मचा हड़कंप

सीओ सदर का बयान- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस मौके पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई कि वे नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 5 February 2026, 12:11 PM IST

Advertisement
Advertisement