DN Exclusive: कोल्हुई में वंशराजी इंडेन एजेंसी संचालक पर मुकदमा, क्या नेता की सिफारिश में फंस गए मनीष गुप्ता?

कोल्हुई में वंशराजी इंडेन गैस एजेंसी संचालक मनीष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार यह मामला नेता की सिफारिश से जुड़ा हो सकता है। स्थानीय लोग और व्यवसायी इस घटना को लेकर हैरान और चर्चाओं में हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई पर निगरानी रखी जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 March 2026, 9:02 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई इलाके में वंशराजी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के संचालक मनीष गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार सहानी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जांच में एजेंसी में अनियमितताएं पाए जाने का आरोप लगाया गया है।

गैस संकट और आमजन की परेशानी

कोल्हुई सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी देखी गई। उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिलने से गुस्सा फूट पड़ा और कई जगहों पर हाईवे जाम जैसी घटनाएं भी हुईं। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने हालांकि साफ कहा कि गैस की कोई बड़ी कमी नहीं है फिर भी कालाबाजारी और अनियमित वितरण के आरोप एजेंसियों पर लगने लगे।

एक नेता की 'सिलेंडर वाली नेतागिरी'

स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों के अनुसार, पूरा मामला एक नेता की सिफारिश और दबाव से जुड़ा है। बताया जाता है कि एक स्थानीय नेता सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे। जब उन्हें तत्काल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुआ, तो उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में उनकी शिकायत बड़े नेता तक पहुंच गई। इसके बाद एजेंसी संचालक मनीष गुप्ता पर दबाव बढ़ाया गया और अंततः मुकदमा दर्ज हो गया।लोगों का कहना है कि यह नेतागिरी का शिकार है। छोटे-मोटे कामों में भी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल आम बात हो गई है, लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो एजेंसी संचालक जैसे आम व्यापारी फंस जाते हैं। मनीष गुप्ता ने टैंकर न आने और नोटिस चिपकाने जैसी बातें भी बताई थीं, लेकिन जांच अभी चल रही है।

महाराजगंज में सड़क पर चीखती रही महिला, टूट पड़ा दबंग युवक, CCTV ने खोल दिया राज

क्या होगा आगे?

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी। अगर संचालक दोषी पाए गए तो सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन अगर यह केवल दबाव या राजनीतिक शिकायत का मामला निकला तो निर्दोष को बचाने की भी जरूरत है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि आवश्यक वस्तुओं के वितरण में पारदर्शिता कितनी जरूरी है। आम उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान न हो। इसके लिए एजेंसियों को बिना राजनीतिक दखल के काम करने देना चाहिए। कालाबाजारी पर सख्ती जरूरी है।

महाराजगंज में BRC अनशन खत्म पर क्या सच सामने आएगा? देखिए क्या कहा BSA ने

रिकॉर्ड में मिली बड़ी कमी

जांच के दौरान रिकॉर्ड में 47 भरे हुए और 104 खाली सिलेंडर कम पाए गए। वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की पूर्ण कमी, उपभोक्ताओं के साथ लापरवाही और अन्य कई अनियमितताएं सामने आईं। इन सबके आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार सहानी ने थाने में तहरीर देकर एजेंसी संचालक मनीष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 26 March 2026, 9:02 PM IST

Advertisement